काशीपुर। 20 मई 2026 महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत वार्ड नंबर 26 में आयोजित कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम पार्षद मो. सरफराज के सानिध्य एवं युवा कांग्रेसी नेता अक्षित मिड्ढा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि युवाओं का कांग्रेस के प्रति बढ़ता रुझान इस बात का संकेत है कि देश का युवा वर्तमान सरकार की नीतियों से निराश है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार रोजगार, व्यापार और विकास के मुद्दों पर युवाओं को केवल आश्वासन देती रही है, जबकि बेरोजगारी और पलायन लगातार बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं को कांग्रेस का पटका पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश मिड्ढा, ज्योतिका मिड्ढा, नीरू मिड्ढा, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनीस अंसारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सारीम सैफी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
