Oplus_16908288
रुद्रपुर/पुलभट्टा, 23 मई 2026।
आईपीएल मैचों की चमक के बीच ऑनलाइन सट्टेबाजी का काला कारोबार चला रहे दो सटोरियों पर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना पुलभट्टा पुलिस और SOG रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन के जरिए IPL मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो युवकों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 02 आईफोन और ₹40 हजार नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
SSP अजय गणपति की रणनीति से सट्टेबाजों में हड़कंप
जनपद में अपराध और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगाम लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Ajay Ganpati द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए थे। इसी अभियान के तहत पुलभट्टा पुलिस लगातार सक्रिय थी।
23 मई को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक मोबाइल फोन के माध्यम से IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाकर अवैध कमाई कर रहे हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना पुलभट्टा पुलिस और SOG रुद्रपुर की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
मोबाइल बना सट्टे का अड्डा
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोबाइल फोन के जरिए IPL मैचों में ऑनलाइन दांव लगवा रहे थे। युवाओं को जल्दी पैसा कमाने का लालच देकर सट्टेबाजी के जाल में फंसाया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से दो आईफोन और ₹40 हजार नकद बरामद किए हैं। मामले में थाना पुलभट्टा में FIR संख्या 85/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- हिमांशु रस्तोगी निवासी सितारगंज
- सौरभ कुमार निवासी कुँवरपुर सिसैया, सितारगंज
“अपराध मुक्त देवभूमि” अभियान जारी
SSP Ajay Ganpati ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में ऑनलाइन सट्टेबाजी, अपराध और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सट्टेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है और ऑनलाइन जुए के नेटवर्क पर भी पुलिस की नजर टिकी हुई है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
