काशीपुर। 29 जून 2026 विधानसभा चुनाव से पहले काशीपुर की राजनीति में कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार के साथ भाजपा छोड़कर करीब दो दर्जन युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अलका पाल ने कहा कि प्रदेश में भर्ती घोटालों, बेरोजगारी, नीट परीक्षा में पेपर लीक और बंद पड़े उद्योगों के कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके चलते युवा अब कांग्रेस और राहुल गांधी की नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार, खनन माफिया और बदहाल व्यवस्था से परेशान होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।

सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार ने कहा कि भाजपा ने युवाओं से रोजगार और विकास के जो वादे किए थे, वे खोखले साबित हुए हैं। यही कारण है कि बड़ी संख्या में युवा भाजपा छोड़कर कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं।

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन एवं युवा कांग्रेस नेता अक्षित मिड्ढा की मौजूदगी में राजकुमार, आरपी सिंह, मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद नसीर हुसैन, दीपक कुमार, जसवंत सिंह, ऋषभ कुमार, अंकुर कुमार, नौबत सिंह, सौरभ कुमार, रोहित सिंह, आनंद पाल, अमित कुमार, सुमित यादव, मनप्रीत सिंह, रवि सिंह, हरकेश सिंह, देवेंद्र कुमार, अजय कुमार, ओमवीर सिंह, तेजपाल सिंह, सोमपाल सिंह, हरदेव सागर सहित करीब दो दर्जन युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
