Oplus_16908288
काशीपुर, 29 जून 2026। काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग पर सर्वारखेड़ा ओवरब्रिज के नीचे सोमवार को एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार ग्राम बैलजूड़ी निवासी गौरव जोशी अपनी कार से ठाकुरद्वारा से काशीपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। जब उनकी कार सर्वारखेड़ा ओवरब्रिज के नीचे पहुंची, तभी अचानक वाहन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। चालक जब तक कुछ समझ पाता, आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। गौरव जोशी ने तत्काल कार रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

गौरव जोशी ने बताया कि वह ठाकुरद्वारा से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उन्होंने तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

घटना के दौरान कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक की सुरक्षित निकासी में सहयोग किया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
