काशीपुर। 22 अगस्त 2026 नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 4.87 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक के अलावा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और वीवो की-पैड मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम कचनाल गुसाई रोड स्थित आईआईएम छात्रावास गेट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.87 ग्राम शुद्ध वजन की स्मैक बरामद हुई। पन्नी सहित स्मैक का वजन 5.49 ग्राम बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली आईटीआई में मु0अ0सं0 263/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
प्रेम सिंह पुत्र जसवंत सिंह, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम दभौरा एहतमाली, मुकंदपुर, थाना आईटीआई, जिला उधम सिंह नगर।
बरामदगी
- 4.87 ग्राम अवैध स्मैक — शुद्ध वजन
- 5.49 ग्राम स्मैक — पन्नी सहित
- स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल
- वीवो की-पैड मोबाइल फोन
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक बसंत बल्लभ पंत
- हेड कांस्टेबल 118 सिराज हुसैन
- कांस्टेबल 492 धर्मेंद्र भारती
नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
