काशीपुर। 17 मई 2026 पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को महाराणा प्रताप चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग उठाई।

इस मौके पर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है, लेकिन केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है, जबकि गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग लगातार परेशान हो रहा है।

प्रदेश महासचिव अरुण चौहान ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याएं चरम पर हैं। किसानों को समय पर गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा, यूरिया की किल्लत बनी हुई है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि से परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों समेत रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनहित के मुद्दों से पूरी तरह भटक चुकी है और जनता अब बदलाव चाहती है।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, इंदर सिंह, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी, उमेश जोशी, संदीप सहगल, सुभाष पाल, जितेंद्र सरस्वती, प्रदीप जोशी, विधु शेखर शर्मा, टीका सिंह सैनी, सुशील भटनागर, डॉ. करण सिंह पाल, मंसूर अली मंसूरी समेत कई नेताओं ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए बढ़ती महंगाई को जनता के लिए गंभीर संकट बताया।

कार्यक्रम में महेंद्र बेदी, सुरेंद्र बटला, विनोद होंडा, पार्षद अब्दुल कादिर, राशिद फारुकी, शिवम शर्मा, गोपाल सैनी, इलियास महागीर, घनानंद शर्मा, रियासत अली, साबिर हुसैन, रंजना गुप्ता, रवि डिंगरा, हिमांशु गौरव, गौरव रस्तोगी, हरदेव सिंह हैरी, इदरीश अंसारी, शाह आलम, मतलूब हुसैन, सलमान सलमानी, फैजान अंसारी, वसीम राजा, नवदीप सिंह, जसदीप सिंह, अभिषेक कुमार, नरेश पहलवान, अमित टाक, रोहित खत्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
