oplus_0
रुद्रपुर। 24 अगस्त 2026 शहर के चर्चित लेक सिटी संगम टावर में रविवार को आस्था और उल्लास का संगम देखने को मिला। यस इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से हनुमान चालीसा पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और कार्यक्रम में सहभागिता की।

विधायक के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही यस इंफ्रास्ट्रक्चर की टीम ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। विधायक ने हनुमान जी के समक्ष माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में यस इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंधक गुंजन शर्मा, पंकज शर्मा, दीपांशु कुमार, कुमार माहिर, अभिषेक शुक्ला, के.के. शुक्ला और आलोक कुमार समेत कंपनी से जुड़े लोग मौजूद रहे।

किफायती आवास की दिशा में नई शुरुआत
यस इंफ्रास्ट्रक्चर ने रुद्रपुर में अपनी आवासीय परियोजना के साथ काम की शुरुआत की है। कंपनी की ओर से लोगों को अपेक्षाकृत किफायती कीमतों पर आवास उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। परियोजना प्रबंधन के अनुसार, आज के समय में शहर में अच्छी लोकेशन पर बजट के अनुरूप घर तलाशना चुनौतीपूर्ण है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए परियोजना में आधुनिक सुविधाओं के साथ किफायती आवास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

700 वर्ग फीट में 2 बीएचके अपार्टमेंट
यस इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि परियोजना में लगभग 700 वर्ग फीट क्षेत्रफल में 2 बीएचके अपार्टमेंट उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपार्टमेंट की बुकिंग के साथ फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में बेहतर लोकेशन पर इस तरह के किफायती अपार्टमेंट उपलब्ध कराना परियोजना की खासियत है। इच्छुक लोग मौके पर पहुंचकर अपार्टमेंट, लोकेशन और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ले सकते हैं।
बुकिंग के लिए करें संपर्क
परियोजना में अपना घर लेने के इच्छुक लोग बुकिंग एवं अन्य जानकारी के लिए 98730 79551 और 81786 21596 पर संपर्क कर सकते हैं।
धार्मिक आयोजन के साथ परियोजना की शुरुआत ने कार्यक्रम को खास बना दिया। हनुमान चालीसा पाठ और विशाल भंडारे में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे आयोजन में श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल बना रहा।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
