काशीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से डॉक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और त्याग के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश की आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि गांधी का जीवन केवल स्वतंत्रता संग्राम तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके विचार आज भी सामाजिक एकता, शांति और मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने अपने सादगीपूर्ण जीवन और दृढ़ नेतृत्व से भारतीय राजनीति में अलग पहचान बनाई। ‘जय जवान, जय किसान’ का उनका संदेश देश की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र की मजबूती के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का जीवन आज के जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्रहित और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, मनोज जोशी, संजय चतुर्वेदी, संदीप सहगल, ब्रह्मपाल, साबिर हुसैन, रोशनी बेगम, शीतल कुमारी, लता सक्सेना, शाह आलम, दीपक गुप्ता, राजेश शर्मा, जितेंद्र सरस्वती, राशिद फारुकी, महेंद्र लोहिया, गौरव रस्तोगी, हरिओम सक्सेना, कैलाश पुष्पक, उमेश जोशी, इंदर सिंह एडवोकेट, टीका सिंह सैनी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विकल्प गुड़िया, नौशाद उस्मानी, विनोद होंडा, अरविंद शर्मा, महेंद्र बेदी, प्रदीप जोशी, अब्दुल समद, सुभाष पाल, अरुण चौहान, एसपी सिंह, मंसूर अली मंसूरी, कुलदीप सिंह ऐरी, फिरोज हुसैन, सारिम सैफी, सुशील भटनागर, सुंदरलाल पाल, जगदीश पाल, इफ्तार चोना, रियासत हुसैन, परम सिद्धू, रामकिशोर सैनी, गोविंद सैनी, मानव सैनी, कृष्ण कुमार, संजीव शर्मा, राकेश भगत, सुभाष चंद्र, डॉ. करण पाल, जीशान अली, हनीफ अंसारी, बबन सिंह, शिवकुमार माली, वसीम राजा, डॉ. अशफाक हुसैन, जमील अहमद, डॉ. अब्दुल शकील, संजय बोहरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
