काशीपुर। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदर्श जाटव कल्याण समिति, काशीपुर की ओर से डॉ. अंबेडकर सभा भवन, दरियाल रोड में देशभक्ति और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति अध्यक्ष शंकर सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।

ध्वजारोहण के उपरांत समिति की ओर से विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शंकर सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में समिति उपाध्यक्ष सुक्लेश कुमार आजाद, सचिव एमपी सिंह, हर स्वरूप सिंह, कोषाध्यक्ष छोटेलाल गौतम, महिलाल गौतम, मनोहर सिंह, विक्रम सिंह, जगपाल सिंह, सूरजपाल सिंह, हरबूलाल गौतम, संचालक नवल सिंह आजाद, जयपाल, ज्ञानचंद, कपिल सागर सहित समिति के अनेक सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि देश आजादी के 80वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। स्वतंत्रता हमें लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ भारतीय संविधान का सम्मान और पालन करे। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल सिद्धांतों को अपनाकर ही देश को विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने देश की एकता, सामाजिक सौहार्द और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।





























सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
